Himachal : Congress exit from the assembly on the highway issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल : राजमार्ग मुद्दे पर कांग्रेस का विधानसभा से बहिर्गमन

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 फ़रवरी 2019 4:00 PM (IST)
हिमाचल : राजमार्ग मुद्दे पर कांग्रेस का विधानसभा से बहिर्गमन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी कांग्रेस ने राजमार्ग के मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार केंद्र द्वारा 70 राष्ट्रीय राजमार्गो के लिए अनुमोदित 65,000 करोड़ रुपये प्राप्त करने विफल रही। सदन से बहिर्गमन के बाद, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर 2017 विधानसभा चुनाव से पहले करीब एक वर्ष तक राजमार्गो की प्रक्रिया को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "राज्य कांग्रेस 70 राष्ट्रीय राजमार्गो के लिए सैद्धांतिक मंजूरी का लाभ भाजपा को नहीं देना चाहती थी।" ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष में राजमार्गो के केवल आठ विस्तृत योजना रिपोर्टो(डीपीआरएस) की प्रक्रिया शुरू की थी, जबकि 'हमारी सरकार ने 50 डीपीआर की आउटसोर्सिग की प्रक्रिया शुरू की।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement