वेबसाइट पॉलिटिको के मुताबिक हिलेरी पंजीकृत मतदाताओं में से एक
प्रतिशतांक के साथ ट्रंप से आगे हैं। हिलेरी को 39 प्रतिशत, जबकि ट्रंप को
38 प्रतिशत मत मिले हैं। निमोनिया होने से पहले हिलेरी 41 प्रतिशत के साथ
बढत बनाए हुए थी, जबकि ट्रंप 39 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थे।
एक नए सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिलेरी तीसरी पार्टी के उम्मीदवार गैरी
जॉनसन के वोट भी हासिल कर सकती हैं।