वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार
हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड
ट्रंप पर बढत बरकरार रखे हुए हैं। मॉर्निग कंसल्ट सर्वेक्षण के मुताबिक,
हिलेरी संभावित 42 प्रतिशत मत के साथ आगे हैं जबकि ट्रंप 40 प्रतिशत के साथ
दूसरे स्थान पर हैं।