Hijacked clerical clue, relatives display-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपहृत बालिका का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 9:48 PM (IST)
अपहृत बालिका का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा। कांवा खेडा गांव से अपहृत बालिका का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसे लेकर बुधवार को परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। अपहृत बालिका खुशी की दादी लीला देवी ने कहा कि खुशी की माया बैरवा ने 6 माह पूर्व नारायण रैगर के साथ प्रेम विवाह करके घर छोड़ दिया था। उसके बाद से ही खुशी हमारे साथ ही रह रही थी। 16 मई को हमारे घर में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान माया ने अपने संबंधी महेन्द्र के साथ मिलकर खुशी को अगवा कर लिया था। जब से हम रोजाना पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खुशी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। लीला देवी ने सात दिन में खुशी का पता नहीं चलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं मामले को लेकर प्रशिक्षु आरपीएस अतुल साहू ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कई जगहों पर दबिश देकर उनकी तलाश की है। हम लगातार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश दे रहे है। मंगरोप में पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बताया कि खुशी के साथ वह एक दिन के लिए यहां रूके थे। जिससे बच्ची के सही सलामत होने के जानकारी मिली है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement