highspeed train project approved from board-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईस्पीड ट्रेन को बोर्ड से मंज़ूरी के बाद भी अड़चनें बाकी...

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 09:31 AM (IST)
हाईस्पीड ट्रेन को बोर्ड से मंज़ूरी के बाद भी अड़चनें बाकी...
नई दिल्ली। एनसीआर शहरों से जोड़ने के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट (हाईस्पीड ट्रेन) के लिए बनाए गए एनसीआर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के बोर्ड ने दिल्ली मेरठ कॉरिडोर को अपनी मंजूरी दे दी है। करीब 22 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत सराय काले खां (दिल्ली) से पल्लवपुरम (मेरठ) तक अंडरग्राउंड और एलिवेटिड कॉरिडोर बनाया जाएगा। हालांकि बोर्ड की मंजूरी के बावजूद अब भी इस प्रोजेक्ट की राह की सारी अड़चनें दूर नहीं हुई हैं। शहरी विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, एनसीआरटीसी के चेयरमैन राजीव गौबा की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर हुई बोर्ड बैठक में रैपिड रेल के दिल्ली मेरठ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई। इस कॉरिडोर पर 160 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है, जिससे दिल्ली और मेरठ के सफर में काफी कम वक्त लगेगा। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट 2024 तक तैयार हो जाएगा और उस वक्त इस ट्रेन में रोजाना 7.91 लाख पैसेंजर सफर करेंगे और 2031 तक यह संख्या 9.20 लाख तक पहुंच जाएगी। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement