highest recovery from Ghaziabad in vehicle checking campaign -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहन चेकिंग:गाजियाबाद से रिकॉर्ड वसूली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 11:39 AM (IST)
वाहन चेकिंग:गाजियाबाद से रिकॉर्ड वसूली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद के निर्देश पर चुनाव के परिप्रेक्ष्य में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में उप्र पुलिस द्वारा रिकॉर्ड शमन शुल्क की वसूली की गई है। वहीं सबसे ज्यादा वसूली गाजियाबाद से की गई है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समूचे प्रदेश में एक सितंबर से 26 अक्टूबर तक 12,51,28,738 रुपए शमन शुल्क की वसूली की गई है। अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक शमन शुल्क वसूली करने वाले तीन जनपदों में गाजियाबाद, इलाहाबाद और अलीगढ़ शामिल हैं। गाजियाबाद से 1 करोड़ 51 लाख 83 हजार 307 रुपए, इलाहबाद से एक करोड़ 12 लाख 58 हजार 620 रुपए और अलीगढ़ से 72 लाख 37 हजार 500 रुपए शमन शुल्क की वसूली की गई। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement