High-profile robbery in Jaipur: Rs 5 lakh robbed in 25 seconds, miscreants absconded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में हाई-प्रोफाइल लूट : 25 सेकेंड में 5 लाख की डकैती, बदमाश फरार

khaskhabar.com: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 11:35 AM (IST)
जयपुर में हाई-प्रोफाइल लूट : 25 सेकेंड में 5 लाख की डकैती, बदमाश फरार
जयपुर। जयपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। महज 25 सेकेंड में 5 लाख रुपए की लूट को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट को सड़क पर घेरकर लूट लिया। बदमाशों ने पहले पिस्तौल तानकर धमकाया, फिर डंडों से हमला कर कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। एडिशनल डीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल के मुताबिक, यह घटना 10 जनवरी की है, जब विद्याधर नगर के ढेहर का बालाजी निवासी पीयूष अग्रवाल (45), जो एयरटेल पेमेंट बैंक के कैश कलेक्शन एजेंट हैं, कमानी चौराहा स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस से कैश लेने गए थे। सुबह 10:45 बजे जब वह हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठ रहे थे, तभी स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार से चार-पांच नकाबपोश बदमाश निकले और पीयूष को दबोच लिया। एक बदमाश ने पिस्तौल तान दी, जबकि दूसरा डंडे से हमला करने लगा। 8-10 वार सिर और कंधों पर किए, लेकिन हेलमेट की वजह से सिर बच गया। महज 20 सेकेंड में लूट कर बदमाश कार से फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कराई।सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन बदमाशों के चेहरे ढके होने से पहचान नहीं हो पाई। संदिग्धों की तलाश में 20 से अधिक बदमाशों से पूछताछ जारी। लुटेरों की कार के नंबर मिल चुके हैं, टोल प्लाजा पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
अब तक न तो लुटेरों की पहचान हो सकी है और न ही उनकी कार का पता चल पाया है। पुलिस को शक है कि बदमाश चोर रास्तों से भाग निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसटी (डिटेक्शन ऑफ क्राइम स्क्वॉड) को भी जांच में लगाया गया है।
जयपुर में दिनदहाड़े हुए इस हाई-प्रोफाइल लूट कांड ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया, जो यह दर्शाता है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं। अब देखना होगा कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने में कब तक सफल होती है?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement