high court order-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोक भवन निर्माण मामले में लोकायुक्त व सरकार से जवाब तलब

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 9:37 PM (IST)
लोक भवन निर्माण मामले में लोकायुक्त व सरकार से जवाब तलब
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा लोक भवन निर्माण मामले में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक आर.के. गोयल, के खिलाफ की गई शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर प्रदेश सरकार और लोकायुक्त से जवाब मांगा है। न्यायाधीश नारायण शुक्ला और शिव कुमार सिंह प्रथम की पीठ ने लोकायुक्त तथा उत्तर प्रदेश सरकार से दो सप्ताह में जवाब देने को कहा और अगली सुनवाई की तारीख 24 मई तय कर दी है। नूतन ने लोकायुक्त को दी शिकायत में कहा था कि लोक भवन निर्माण में किए जाने वाले मिर्जापुर यलो सैंड स्टोन की आपूर्ति व फिक्िंसग के 6 जून, 2015 को विज्ञापित टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता हुई है, जो एक खास फर्म मेसर्स लखनऊ मार्बल इंडस्ट्रीज (मालिक आशुतोष अग्रवाल) को लाभ पहुंचाने के लिए है। उन्होंने कहा था कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पहले ही आरोपी फर्म ने अपना काफी सारा काम भी कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement