हाईकोर्ट ने लगाई राजनीति विज्ञान स्कूल व्याख्याताओं की नियुक्ति पर रोक
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 11:24 AM (IST)
जयपुर। बाड़मेर के एक ही परीक्षा केन्द्र से 124 से अधिक अभ्यर्थियों के चयन के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने राजनीति विज्ञान के स्कूल व्याख्याताओं की नियुक्ति रोक दी है। साथ ही, राज्य सरकार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, राजस्थान लोक सेवा आयोग सचिव व राय पब्लिकेशन को नोटिस जारी चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अब सुनवाई 7 नवम्बर को होगी। न्यायाधीश मनीष भण्डारी ने भवानी सिंह राजपूत व कमल मीणा की याचिकाओं पर यह अंतरिम आदेश दिया।
अंक नहीं बता रहे