High alert in biseda village in greater Noida,20 days ultimatum to UP government to take action against akhlaq family Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दादरी कांड:यूपी सरकार को 20 दिन का अल्टीमेटम,उसके बाद...

khaskhabar.com:
दादरी कांड:यूपी सरकार को 20 दिन का अल्टीमेटम,उसके बाद...
इस रिपोर्ट के आने के बाद बिसहड़ा गांव के कुछ लोगों ने अखलाक के परिवार के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। कुछ ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने अखलाक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 17 लोगों को रिहा करने की मांग की है। एक अधिकारी ने  कहा कि आरोपियों को सोमवार को फास्ट-ट्रैक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उन पर आरोप तय किए जाएंगे। इस मामले में आरोपी एक किशोर को पहले ही उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र पुलिस दल के जवान रविवार शाम से ही गांव में गश्त कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पंचायत में कुछ हिन्दू संगठनों- विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), राष्ट्रवादी प्रताप सेना, गोरक्षा दल तथा हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा शामिल होने की घोषणा के बाद यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement