heavy rains, thunderstorm likely tonight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभी भी बना हुआ है तूफान का खतरा, आज रात दिल्ली-NCR में भारी बारिश

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मई 2018 8:30 PM (IST)
अभी भी बना हुआ है तूफान का खतरा, आज रात दिल्ली-NCR में भारी बारिश
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में आनेवाले तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। एनसीआर के कुछ जगहों पर बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की रात भारी बारिश हो सकती है और तूफान आ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रात में आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार रात में एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा के हिसार, कैथल, जींद, कुरूक्षेत्र और करनाल में भी आंधी और बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि बीती रात भी दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चली थी। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं, जिसके कारण तापमान गिर गया था। राजस्थान के कई जिलों में रेतीला तूफान आया था।
एनसीआर में कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। तूफान के खतरे को देखते हुए यूपी, दिल्ली हरियाणा में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement