Heavy rains in Dehradun, Doon Defense College building destroyed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देहरादून में आफत की बारिश, दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग हुई जमीदोज़

khaskhabar.com: सोमवार, 14 अगस्त 2023 11:56 AM (IST)
देहरादून में आफत की बारिश, दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग हुई जमीदोज़
देहरादून। देहरादून में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश का दौर जारी है। मालदेवता में कहीं बिल्डिंग गिर गई, तो कहीं पार्किंग में खड़ी कारें जलमग्न हो गई। तेज बारिश के कारण मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह जमीदोज़ हो गई। इतना ही नहीं यहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी जलमग्न हो गई हैं। भारी बारिश के कारण यहां कई घरों में मलवा भी घुस गया है। मालदेवता क्षेत्र में चारों तरफ जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
आपको बता दें कि बीते साल भी मालदेवता में बादल फटने की घटना हुई थी जिसमें इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। और आज एक बार फिर मालदेवता में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement