Heavy rain in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के कई जिलों में सावन की शुरूआत भारी बारिश के साथ

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2017 10:43 AM (IST)
यूपी के कई जिलों में सावन की शुरूआत भारी बारिश के साथ
लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार सुबह तेज बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक बारिश का सिलसिला रूक-रूककर जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे और रूक-रूककर तेज बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 18.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 18 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement