Head turned to the side of the heavy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरपंच का पक्ष लेना पड गया भारी

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 9:12 PM (IST)
सरपंच का पक्ष लेना पड गया भारी
भीलवाड़ा । जिन्दल शॉ लि. में भारतीय खान ब्यूरो के जांच दल के सामने शनिवार को बनेडा़ ग्राम सरपंच का पक्ष लेने से कुछ लोग खफा हो गए और उन्होंने ग्राम के ही 8 लोगों से मारपीट कर दी। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय बनेडा़ में भर्ती करवाया गया। जहां से 4 घायलों को भीलवाड़ा रेफर कर दिया। घायल दिनेश माली ने कहा कि शनिवार को भारतीय खान ब्यूरो के अधिकारी जिंदल की खनन भूमि का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने गांव के सरपंच के बारे में कुछ कहा तो हमने उनका पक्ष लिया। सुबह जब हम गांव से गुजर रहे थे तो शंभूलाल माली, मदन लाल माली व कन्हैया लाल माली ने हमारा रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। इससे मुकेश माली, मदन माली, गोपाल माली व हुक्म माली सहित 8 लोग घायल हो गए। वहीं बनेडा़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement