Head constable hanged himself top officials started investigation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हैडकांस्टेबल ने लगाई फांसी, आला अधिकारी जांच में जुटे

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2024 7:26 PM (IST)
हैडकांस्टेबल ने लगाई फांसी, आला अधिकारी जांच में जुटे
भीलवाड़ा। पुलिस विभाग के गुलाबपुरा थाने में हैडकांस्टेबल के पद पर कार्यरत रामकेदार ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर रस्सी से पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार गुलाबपुरा थाने में अलवर जिले के रेनी कस्बे निवासी हेड कांस्टेबल रामकेदार मीणा उम्र 45 तैनात थें। सोमवार सुबह थाना प्रभारी पुरणमल मीणा ने उसे 08 बजे कॉल किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इस पर थाना अधिकारी ने संतरी को सरकारी आवास पर बुलाने भेजा। संतरी ने आवास पर पहुंचकर हेड कांस्टेबल रामकेदार को आवाज दी। अन्य थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने खिड़की से अंदर देखा तो हेड कांस्टेबल रामकेदार मीणा का शव पंखे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी जिनमें पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत,एएसपी विमल सिंह नेहरा,उपखंड अधिकारी,उपाधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हेड कांस्टेबल रामकेदार ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है। मृतक रामकेदार की पत्नी एवं बच्चे बांदीकुई मे रहते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement