Advertisement
मुख्यमंत्री ने की घटती जैव विविधता पर चिंता व्यक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक हम जैव विविधता को सहभागी लाभ तथा सामाजिक विकास के लिए सहायक नहीं मानते, तब तक सरकार जैव विविधता के लिए प्रतिबद्ध नहीं होगी। विकास के साथ सरंक्षण जैव विविधता पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के 1.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन किया तथा जैव विविधता बोर्ड की वैबसाईट का शुभारम्भ भी किया, जो जैव स्रोतों के संरक्षण सम्बन्धी आवश्यक जानकारी प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त जैव विविधता रजिस्टर को तैयार करने के दिशा-निर्देशों की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पर्यावरण विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के प्रधान सचिव तरूण कपूर ने इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। शिमला जिला के सात विकास खंडों तथा के पंचायत प्रधान तथा पांच वन मण्डलों ने भी प्रशिक्षण के प्रति अपनी फीडबैक दी। उन्होंने ऐसी कार्यशालाओं को पंचायत तथा खण्ड स्तर पर आयोजित करने का सुझाव दिया।
इससे पूर्व, बोर्ड के सयुंक्त सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया तथा कार्यशाला के उद्देश्य बारे विस्तृत जानकारी दी। जैव विविधता बोर्ड के प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी के. कायस्थ ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल अर्की के विद्यार्थियों ने जैव विविधता संरक्षण पर सराहनीय प्रस्तुति दी। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, पर्यावरण विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के निदेशक अर्चना शर्मा, शिमला के मुख्य अरण्यपाल आलोक नागर भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे।
बल्क पैट्रोलियम टर्मिनल परियोजना को सरकार का भरपूर सहयोग
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक गुरमीत सिंह ने आज यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट कर उन्हें ऊना जिला के पुखेबेला में निर्मित किए जा रहे बल्क पैट्रोलियम टर्मिनल की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के वर्ष 2018 तक पूर्ण होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने परियोजना के निर्माण कार्य के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह टर्मिनल प्रदेश के पैट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकता को पूरी करेगा तथा शीत भंडारण में भी सहायक सिद्ध होगा। कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक (ऑटोमेशन) पीके यादव, हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के महाप्रबन्धक संदीप जैन, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरू रविदास जयन्ती पर दी बधाई दी
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरू रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने कहा कि गुरू रविदास ने आपसी भाईचारे, सहिष्णुता का संदेश दिया। वर्तमान में जब साम्प्रदायिक ताकतें संर्कीण विचारों के साथ समाज के विघटन के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में गुरू रविदास की शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हो गई हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि गुरू रविदास का पूरा जीवन अध्यात्म से जुड़ा रहा। उन्होंने ईश्वर में विश्वास और मानव सेवा का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि गुरू रविदास ने समाज को संतो एवं ऋषियों का आदर करने के लिए प्रेरित किया तथा जात-पात से ऊपर उठकर सभी को समान दृष्टि से देखने पर बल दिया।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


