Have utilization certificates submitted by the school head 25-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल मुखिया 25 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र करवाएं जमा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 3:55 PM (IST)
स्कूल मुखिया 25 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र करवाएं जमा
हमीरपुर। डाईट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने समस्त पाठशाला के मुखियों से कहा कि जिला हमीरपुर की विभिन्न पाठशालाओं को विद्यालय के विकास एवं उत्थान के लिए वर्ष 2016-17 में वार्षिक योजना में एसएसए/ आरएमएसए के तहत जारी की गई अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र 25 फरवरी से पूर्व बीआरसी कार्यालय के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन पाठशालाओं का उपयोगिता प्रमाण-पत्र 25 फरवरी तक नहीं मिलेगा उन स्कूलों को आगामी वर्ष की जारी की जाने वाली अनुदान राशि में उतनी कटौती या आगामी ग्रांट रोकी भी जा सकती है। जिला मीडिया समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि डाईट में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के सुचारू रूप से संचालन के बारे विभिन्न खंडों के बीआरसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि स्कूल मुखियों को भी राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना व उनकी सृजनात्मकता को तराशने के लिए विद्यालय में गुणात्मक एवं उपयोगी वातावरण तैयार करना है।

[# अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement