कानपुर। जिन नौजवानों के
हाथों में कलम होनी चाहिए वह बंदूक उठा रहे हैं और अच्छाई व बुराई के बीच एक जंग
चल रही है। इसके पीछे के क्या कारण है, इन पर चर्चा नहीं होती है। क्यों पढ़े लिखे युवक आईएसआईएस जैसे आंतकी ग्रुप में शामिल हो रहे हैं, इस पर बहस होनी चाहिए। अभिवावकों के साथ ही सरकारों को भी इस पर सोचना चाहिए।
यह बात मंगलवार को बिहार राज्यपाल ने कही है।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में 21 वीं लक्ष्मीदेवी लाहोटी मेमोरियल प्रतियोगिता में छात्रों को पुरस्कार देने के
लिए आए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द आये। मंच पर विराजमान अतिथियों को
प्रधानाचार्य अंगद सिंह ने अभिवादन किया। जिसके बाद छात्रों ने राज्यपाल के हाथों
पुरस्कार प्राप्त किए। अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि जब बच्चा इन दुनिया
में आता है तो पहले अपने माता पिता को पहचानता है। इसके बाद ही वह दुनिया को समझता
है। माता-पिता का भी कर्तव्य बनता है कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और
देश के इतिहास के बारे में अवगत कराएं। उन्होंने आईआईएस आंतकी संगठन का जिक्र करते
हुए बताया कि जिस तरह से इस संगठन ने नौजवानों के मन में नफरत भरी है, इससे हालात बहुत खराब हो गए हैं। [@ मोदी की कानपुर रैली के रंग,15 तस्वीरों के संग]