Hathras District Magistrate Amit Kumar Singh appeal to entrepreneurs for adopt primary schools -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उद्यमियों से प्राइमरी स्कूलों को गोद लेने की डीएम ने की अपील

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 8:47 PM (IST)
उद्यमियों से प्राइमरी स्कूलों को गोद लेने की डीएम ने की अपील
हाथरस। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिले के प्राइमरी स्कूलों के कायाकल्प के लिये स्कूलों को गोद लेने के लिये व्यापारियों, उद्यमियों से पुरजोर अपील की है। डीएम ने जिले के प्राइमरी स्कूलों की स्थिति की चर्चा करते हुए कोल्डस्टोर स्वामियों और आलू व्यापारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों को गोद लेने की मुहिम की शुरुआत करके स्कूलों की दशा को सुधारने में अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के बेहतर भविष्य की खातिर और समाजहित के इस पुनीत कार्य में वे बढ़चढ़ कर सक्रियता दिखाएं, गरीब बच्चों की भलाई की दिशा में यह बेमिसाल काम पीढियों तक याद रखा जायेगा। डीएम ने कहा कि जनहित के इस कार्य में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement