Haryana Veer and Shaheedi Day celebrated in Karnal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वतन की रक्षा में हरियाणा के वीरों ने दिया बलिदान : योगेश कुमार

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 8:26 PM (IST)
वतन की रक्षा में हरियाणा के वीरों ने दिया बलिदान : योगेश कुमार
करनाल। करनाल के एसडीएम योगेश कुमार ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। यह देश अपने अंदर ऐसी कई संस्कृतियां समेटे हुए है, जिसने भारत को विश्व में सबसे समृद्ध संस्कृति वाला देश बनाया है। एसडीएम शनिवार को पंचायत भवन में आयोजित हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। एसडीएम ने कहा कि भारत उन वीरों की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना इस देश के लिए अनेक महान कार्य किए हैं। हरियाणा के वीर भी अपने वतन की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटे। एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम के जीवन के बारे में कहा कि वे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। विद्रोह काल में हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाके से सम्पूर्ण ब्रिटिश हुकूमत को अस्थायी रूप से उखाड़ फेंकने तथा दिल्ली के ऐतिहासिक शहर में विद्रोही सैनिको की सैन्य बल, धन व युद्ध सामग्री से सहायता करने का श्रेय राव तुलाराम को जाता है। इस मौके पर सीटीएम डॉ. अनुपमा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल रविन्द्र सिंह ने शहीदों की वीर गाथाओं के बारे में बताया।
हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली बच्चों ने शहीदों के सम्मान में रैली निकाली। कार्यक्रम में एसडीएम ने करीब 22 युद्ध वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सपना जैन, छात्रा पूजा, सुनीता, प्रिया, अंजली तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने शहीदों के सम्मान में गीत, भाषण तथा कविताएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर नगर निगम के ईओ धीरज कुमार, तहसीलदार श्याम लाल, नायब तहसीलदार राजबख्श, एआईपीआरओ बलराम शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा शहीदों के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement