Haryana: Student will be at the school for sharp minds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा : तेज दिमाग के लिए विद्यार्थी स्कूल में करेंगे उठक-बैठक

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जुलाई 2019 10:05 PM (IST)
हरियाणा : तेज दिमाग के लिए विद्यार्थी स्कूल में करेंगे उठक-बैठक
चंडीगढ़। हरियाणा के एक सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने दिमागी कसरत के लिए उठक-बैठक (सिट-अप) लगानी शुरू की है। विद्यार्थियों ने इसकी शुरुआत सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान की। अब सभी विद्यार्थी रोजाना इसी तरह उठक-बैठक लगाएंगे। कसरत की शुरुआत भिवानी के सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम रहे तो इसे राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य कर दिया जाएगा। हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव पार्षद ने कहा, "चूंकि यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तथ्य है कि इस अभ्यास को करने से किसी भी व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है, इसलिए हमने इसे आज एक स्कूल से शुरू किया।" उन्होंने कहा कि यह अभ्यास एक 'सुपर ब्रेन योग' है और इसे सजा नहीं माना जाना चाहिए। राजीव ने कहा कि विद्यार्थियों पर इस अभ्यास की समय दर समय निगरानी की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement