Advertisement
हरियाणा-सस्केचेवान करेंगे संसदीय परंपराओं को सांझाः ज्ञानचंद गुप्ता

दोनों राज्यों में परस्पर समझ और सहयोग आधारित दोस्ती जरूरीः
बता दें कि दोनों राज्यों में संघीय व्यवस्था के संवैधानिक ढांचे के भीतर एक सदनीय विधानमंडल हैं। इसलिए दोनों में काफी समानताएं और विविधाताएं हैं। 13 दिसंबर, 2022 को सस्केचेवान के विधानसभा के अध्यक्ष रैंडी वीकस ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को पत्र लिख कर कहाकि अगस्त-2022 में हैलिफ़ैक्स में बातचीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है। उसे हमें निरंतर जारी रखना चाहिए। उन्होंने विधायी अनुभवों और संसदीय जानकारी का आदान-प्रदान व्यापक रूप से करने की इच्छा जताई। उन्होंने लिखा कि दोनों राज्यों के बीच परस्पर समझ और सहयोग पर आधारित सफल साझेदारी वाली दोस्ती आवश्यक है। कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन का उद्देश्य भी इस प्रकार की बातचीत को सुगम बनाना है।
विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर भी मंथन होगाः
सस्केचेवान कृषि और संसाधन आधारित बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसने भारत में एक व्यापार कार्यालय स्थापित किया है, जो हरियाणा के साथ वाणिज्यिक और राजनयिक संबंधों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अनेक समानताओं के बावजूद भूगोल, संस्कृति और राष्ट्रीय हित के अंतर हैं, जो द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों को प्रभावित करते हैं। इस दौरे के दौरान दोनों प्रदेशों के आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर भी मंथन होगा। यह भी चर्चा होगी कि सस्केचेवान और हरियाणा दोनों की सामाजिक व आर्थिक समृद्धि के लिए किन-किन क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


