Haryana rape case raid to arrest accused in haryana -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा दुष्कर्म मामले : अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जनवरी 2018 6:31 PM (IST)
हरियाणा दुष्कर्म मामले : अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी
चंडीगढ़| राज्य में दुष्कर्म के तीन मामलों के सामने आने के बाद ढीली कार्रवाई पर जनता का आक्रोश झेल रही हरियाणा पुलिस ने कहा कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा है कि पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बीते एक हफ्ते में राज्य में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले नाबालिग लड़कियों के साथ हुए हैं। कुरुक्षेत्र जिले में कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पास के जींद जिले में छात्रा की हत्या करने से पहले उसके शरीर के निजी अंगों को विकृत कर दिया गया। छात्रा 9 जनवरी को ट्यूशन के लिए अपने घर से निकलने के बाद से गायब थी। 12वीं कक्षा के एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पानीपत जिले में शनिवार की रात को एक 11 वर्षीय दलित लड़की के साथ उसके दो पड़ोसियोंने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उनकी हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप कुमार (27) और सागर (22) ने पीड़िता को तब प्रलोभन दिया जब वह अपने घर से बाहर कचरा फेंकने के लिए निकली थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शनिवार की रात को चार अज्ञात लोगों ने एक 22 वर्षीय महिला का एसयूवी में अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement