Haryana: Prime Minister Narendra Modi at a public rally in Rohtak Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Haryana :PM मोदी बोले, सरकार के 100 दिन विकास और देश में परिवर्तन के रहे

khaskhabar.com: रविवार, 08 सितम्बर 2019 1:53 PM (IST)
Haryana :PM मोदी बोले, सरकार के 100 दिन विकास और देश में परिवर्तन के रहे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब हर चुनौती को चुनौती देता है। मुझे खुशी है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के साथ ही बीजेपी सरकार बेटियों की शिक्षा पर व्यापक बल दे रही है। हरियाणा और आसपास के जिलों में बेटियों के अनुपात में जिस तरह वृद्धि हुई है, उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोहतक में करीब 600 गरीब परिवारों को घर भी दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्ट्रर की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा का हर परिवार अब मनोहर बन गया है। मोदी ने कहा कि रोहतक की मेरी आज की यात्रा के पीछे दो बड़े मकसद हैं। पहला विकास की नई परियोजनाओं का उपहार देना और दूसरा मनोहर लाल सिंह को मिल रहे जबरदस्त समर्थन का साक्षी बनना।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement