Advertisement
हरियाणा पुलिस के राष्ट्रीय मुक्केबाज एएसआई राजेन्द्र सिंह ने की आत्महत्या

मृतक राजेन्द्र के बड़े भाई राजेश ने बताया बताया कि वर्ष 2015 में मुक्केबाजी के ट्रेनर के दौरान हरियाणा पुलिस की छह मुक्केबाज महिला खिलाडिय़ों ने राजेन्द्र पर प्रताडऩा के झूठे आरोप लगाए थे। इन खिलाडिय़ों में एक खिलाड़ी ने दबाव बनाने के लिए जहर खा लिया था, जिन्हें लेकर राजेन्द्र को विभाग की ओर से निलम्बित कर दिया गया था। इसके बाद विभागीय जांच ने राजेन्द्र सिंह को निर्दोष बताया व उसे नौकरी पर बहाल कर दिया था। उसके बाद से राजेन्द्र लगातार परेशान रहता था व इस बात को लेकर ज्यादा परेशान था कि उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम किया गया है। जिसके चलते बुधवार को उसने परेशानी के चलते एक सुसाइड़ नोट लिखकर मकान की छत से लटक कर फांसी लगा ली व अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


