चंडीगढ। हरियाणा के पशुपालन और डेयरी मंत्री ओम प्रकाश धनखड ने विदेशी सांडों को लेकर बडा ही अजीबो गरीब बयान दिया है। मंत्रीजी ने राज्य में आवारा पशुओं के कारण हो रही परेशानी के लिए विदेशी सांडों को जिम्मेदार बताया है। ओम प्रकाश धनखड ने कहा कि विदेशी सांड भैंसों का शोषण करते हैं। राज्य विधानसभा में मंगलवार को बहस के दौरान ओपी धनखड ने कहा कि विदेशी नस्ल वाले सांडों का चरित्र बिल्कुल अपने देशों के सांडों की तरह होता है।