Haryana has the right on SYL water, Center should deploy force and build the canal: Digvijay-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक, केंद्र फोर्स लगाकर करे नहर का निर्माण : दिग्विजय

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अक्टूबर 2023 10:07 PM (IST)
एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक, केंद्र फोर्स लगाकर करे नहर का निर्माण : दिग्विजय
चंडीगढ़। सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाने पर जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को जल्द उसके हिस्से का पानी मिले। एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक है और उसको हम लेकर रहेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पंजाब सरकार का झूठा और गैर जिम्मेदाराना रवैया उजागर हुआ है और अब पंजाब सरकार को किसी अहंकार में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार को सलाह देते हुए कहा कि अभी भी उनके पास समय है, वे हरियाणा का हक छीनने का प्रयास न करें। दिग्विजय ने कहा कि केंद्र सरकार पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के तहत एसवाईएल नहर का निर्माण करवाया जाए ताकि हरियाणा के किसानों को अपने हिस्से का पानी मिले। वीरवार को चंडीगढ़ में दिग्विजय चौटाला पत्रकारों से रूबरू थे। इसके उपरांत दिग्विजय सिंह चौटाला स्टूडेंट्स काउंसिल के निमंत्रण पर पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने काउंसिल पदाधिकारी सहित पूरी इनसो पीयू टीम को छात्र हित में सभी चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
दिग्विजय ने डीएसडब्ल्यू ऑफिस के कमेटी रूम में छात्रों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह इनसो के पंजाब यूनिवर्सिटी में शानदार प्रदर्शन से बेहद खुश हैं क्योंकि इनसो ने इस बार पीयू में जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है, लेकिन संतुष्टि जब होगी जब इतनी बड़ी जीत इनसो प्रधान पद पर हासिल करेगी। दिग्विजय चौटाला का पीयू स्टूडेंट सेंटर में पहुंचने पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने स्वागत किया व छात्रों से रूबरू होने के बाद दिग्विजय ने छात्रों के साथ स्टूडेंट सेंटर पर ही लंच किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement