Advertisement
हरियाणा को गड्ढा मुक्त राज्य बनाने को सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि प्रदेश में लगभग 22 हजार किलोमीटर लम्बी सडक़ों को गड्ढा मुक्त बनाया जाना है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों की स्थिति की समीक्षा करते समय मुख्यमंत्री ने एचएसएएमबी को सडक़ों की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है क्योंकि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनाई गई सडक़ों की गुणवत्ता की शिकायत अधिकांश प्राप्त हो रही है। इस पर बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनजीत सिंह बराड ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि छह करम तक की सडक़ों का कार्य बोर्ड द्वारा लोक निर्माण (भवन और सडक़) विभाग के मानदण्डों के अनुरूप किया जाता है। संबंधित विभागों को मुकदमेबाजी और निजी सडक़ों को छोडक़र सडक़ों से संबंधित सभी शिकायतों का निपटान करना होगा। इस बात की भी जानकारी दी गई कि ‘हरपथ एप्प’ पर एक अनूठी विशेषता भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके तहत एक शिकायतकर्ता ने किसी विभाग को सडक़ की स्थिति के बारे में शिकायत की तो उसे संबंधित विभाग को स्थानांतरित किया जा सकता है।
बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि गर्म मिश्रण सामग्री का उपयोग करके पैचवर्क का कार्य आमतौर पर वर्ष में दो बार, मानसून से पहले गर्मियों में तथा बाद में सर्दियों में किया जाता है। विभाग राज्य में गड्ढों के प्रभावी समाधान के रूप में स्प्रे इंजेक्शन ठंडा मिश्रण तकनीक अपनाने पर विचार कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा शड्युड रेट संशोधन करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख राकेश मनौचा ने अवगत करवाया कि 25 वर्ष पहले निर्धारित शड्युड रेट चल रहे हैं जिन्हें बाद में वर्ष 2001 में केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्रालय के मानदण्डों के अनुरूप तय किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ राकेश गुप्ता, उप प्रधान सचिव मनदीप सिंह बराड, लोक निर्माण (भवन और सडक़) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, आलोक निगम, शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन, उद्योग और वाणिज्य विभाग के निदेशक, अशोक सांगवान, अभियंता-प्रमुख, लोक निर्माण (भवन और सडक़) राकेश मनोचा, तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ और अन्य विभागें के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


