Haryana Deputy CM Dushyant Chautala will start road show in Rajasthan from Friday.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शुक्रवार से शुरू करेंगे रोड शो

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 7:02 PM (IST)
राजस्थान में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शुक्रवार से शुरू करेंगे रोड शो
जयपुर। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार 13 अक्टूबर से राजस्थान में जन संकल्प यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। वे यहां रोड शो के जरिए स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। दुष्यंत चौटाला 13 अक्टूबर को सूरतगढ़ और नोहर क्षेत्र में क्रमश: फेफाना, नोहर शहर, रावतसर, सूरतगढ़ शहर, राजियासर, बिडवाना, रघुनाथपुरा, जैतसर पुली, सरदारपुरा बिका आदि स्थानों पर जन संकल्प यात्रा करेंगे। वहीं 14 अक्टूबर को डिप्टी सीएम सीकर क्षेत्र में रनोली, पलसाना, गोवटी, डूकिया, अलोदा, खाटू श्याम जी, धींगपुर, जालंद, मांगपुरा, रूलाना, कचरियावास, कुली, चक, कराद, राजपुरा, कांकरा, डांसरोली, धोलासरी, रामगढ़ और दांता में जनसंपर्क करेंगे। अगले माह नवंबर में होने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की यह रोड शो खासा अहम हैं।
रोड शो के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही वे सीकर की सफल रैली के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान जेजेपी के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता आदि भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement