Haryana Congress Centre and the Delhi Police on Thursday said the performance agains-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्र और दिल्ली पुलिस के खिलाफ गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 6:27 PM (IST)
केंद्र और दिल्ली पुलिस के खिलाफ गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
चंडीगढ़ । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस की तानाशाही के खिलाफ गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली पुलिस प्रशासन और राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रबंधन के पुतले फूंकेंगे। उन्होंने कहा कि रामकिशन ग्रेवाल ने, जोकि भिवानी जिले के बम्बला गांव के रहने वाले थे, जंतर-मंतर पर एक रैंक-एक पैंशन को लेकर आत्महत्या की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में किसी को जाने से रोकना पुलिस की तानाशाही है और लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां कोई आंदोलन या प्रदर्शन करने नहीं जा रहे थे, वे सिर्फ एक पूर्व शहीद सैनिक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जा रहे थे। डॉ. अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने सिर्फ कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया बल्कि शहीद सैनिक के रिश्तेदारों को भी थाने में बंद कर दिया। उन्होनें दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के इतिहास में एक और काला अध्याय जुड़ गया है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सोनी ने कहा कि दिल्ली पुलिस और राम मनोहर लोहिया अस्पताल की कार्यशैली विवादों के घेरे में है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को जब राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल करवाया गया था तो डॉक्टरों ने एक साजिश के तहत न केवल उनके इलाज में लापरवाही बरती बल्कि गंभीर चोट होने के बावजूद मेडीकल रिपोर्ट सही से नहीं बनाई। सोनी ने कहा कि 6 अक्तूबर को तंवर के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने भी जानबूझ कर एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की थी यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement