चंडीगढ़। मिशन बिरयानी को लेकर आलोचना झेल रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष को राज्य सरकार के कानूनों को मानने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि आयोग को सैंपल एकत्रित करने की अनुमति नहीं है। आपको बता दें कि गौ सेवा आयोग ने बिरयानी में बीफ इस्तेमाल होने की कुछ शिकायतों के बाद मेवात जिले की दुकानों से बिरयानी के सैंपल उठाए थे। इसके बाद सीएम ने आयोग को सख्त लहजे में नसीहत दे डाली है। खट्टर ने पशु विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, गो सुरक्षा टास्क फोर्स और पुलिसवालों को बिरयानी के सैंपल लेने पर जमकर फटकार लगाई है।