Haryana Chief Secretary sanitation campaign launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा के मुख्य सचिव ने चलाया स्वछता अभियान

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 8:45 PM (IST)
हरियाणा के मुख्य सचिव ने चलाया स्वछता अभियान
गुरूग्राम । हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव डी एस ढ़ेसी के नेतृत्व में आज सैक्टर-22 में नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने मुख्य सचिव की अगुवाई में रोटरी पब्लिक स्कूल के आसपास सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र एवं शहर की सफाई का भी ध्यान रखें। जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी प्रकार आसपास के क्षेत्र को भी साफ रखें तथा घर का कचरा बाहर खुले में ना डालें। इससे वह कचरा दुबारा से हमारे पैरों के साथ चिपककर घर में ही आ जाता है। मुख्य सचिव ने नागरिकों से अपील की गई कि वे कूड़ा केवल डस्टबिन या नगर निगम द्वारा घर-घर से कचरा उठाने वाली गाडिय़ों में ही डालें। खुले में एवं सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने से हमारा शहर गन्दा होता है तथा कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। अगर सभी लोग यह संकल्प कर लें कि ना तो वे स्वयं कचरा फैलाएंगे और ना ही दूसरों को फैलाने देंगे तो स्वच्छता का यह उद्देश्य जल्द ही हासिल हो जाएगा। स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों को खुले में शौच ना करने के बारे में भी जागरूक किया गया। खुले में शौच करने से गंदगी व मक्खी-मच्छर पैदा होते हैं, जिससे बीमारियां बढ़ती हैं। नगर निगम द्वारा शहर में 26 सामुदायिक तथा 131 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। हर व्यक्ति आज से यह संकल्प करे कि वह खुले में शौच नहीं करेगा तथा दूसरे लोगों को भी ऐसा करने से रोकेगा। यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन यह भी पढ़े :
Hindi News खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement