Advertisement
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने 5500 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई अजय कुमार को किया गिरफ्तार

एएसआई अजय कुमार ने शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ प्राप्त शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने का डर दिखाते हुए मामले का समझौता करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। आरोपी एएसआई द्वारा इस मामले में 8500 रुपये की मांग की गई थी जिसमें से ₹3000 आरोपी को रिश्वत के तौर पर पहले ही दिए जा चुके थे।
शेष बची रिश्वत की राशि अर्थात 5500 रुपये लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


