Advertisement
भगवंत मान सरकार पर हरसिमरत कौर का हमला, बोलीं-सीएम आवास भ्रष्टाचार का अड्डा

हरसिमरत कौर बादल के मुताबिक यह दुर्भाग्य की बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासनकाल में रेप के आरोपियों का सत्कार किया जा रहा है। अब वो दिन दूर नहीं है, जब पंजाब की बेटियां आम आदमी पार्टी के नेताओं को सल्फास की गोलियां देंगी, क्योंकि इन लोगों ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। पीड़िता ने भी जज साहब को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी रेप का आरोपी कैसे बाहर निकला और इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि आखिर वो विदेश कैसे पहुंचा? इसे लेकर पूरी तस्वीर साफ होनी चाहिए। क्या यह सब कुछ पुलिसकर्मियों की रजामंदी के बिना मुमकिन था। अब पंजाब में इतना सब कुछ होने के बाद भगवंत मान को सीएम की कुर्सी पर रहने का कोई हक नहीं है। सीएम को तत्काल अपनी कुर्सी छोड़नी चाहिए। हमारी यही मांग है। हम हाईकोर्ट से कहेंगे कि इस पूरे मामले का स्वत: संज्ञान लिया जाना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


