Haroli SHO Binini Minhas gets deployed in CBI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरोली के एसएचओ बिन्नी मिन्हास को सीबीआई में मिली तैनाती

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 6:21 PM (IST)
हरोली के एसएचओ बिन्नी मिन्हास को सीबीआई में मिली तैनाती
ऊना। हरोली के एसएचओ बिन्नी मिन्हास को केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई में बतौर इंस्पेक्टर तैनाती मिली है। हरोली में अपनी शानदार सेवाएं देने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस के यह जांबाज़ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अब सीबीआई में अपने महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेंगे। हरोली के एसएचओ पद से कार्यमुक्त होने के बाद आज बिन्नी मिन्हास ने बताया कि हरोली में उनका अढ़ाई साल साल का कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण रहा और इस दौरान उन्होंने न केवल ड्रग माफिया की कमर तोड़ी अपितु गलत तत्वों पर भी नकेल डाली। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में उन पर अपने कार्य निष्पादन के दौरान गलत तत्वों के साथ कड़ाई से निपटने और ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने में पूरी तरह फ्री हैंड मिला और इस अवधि में उन पर कभी भी कोई राजनीतिक दबाव नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बतौर एसएचओ अपनी तैनाती से लेकर उनका अब तक का अनुभव केंद्रीय जांच ब्यूरो में उनकी नई तैनाती में भी काम आएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement