Advertisement
हरि प्रकाश मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण, 9 जून से मुकाबले

एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार, टूर्नामेंट 9 जून से 17 जून तक ट्राई सिटी, चंडीगढ़ के इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और फाइनल मुकाबला डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा।
ये टीमें लेंगी भाग
साई क्रिकेट अकादमी, मोहाली
चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुचला (पंजाब)
चौहान क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़
IVCए क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी
सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर
लिबरल्स टीम, चंडीगढ़
युवाओं को मंच और नशे से दूर रखने की पहल
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य जूनियर क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देना और ग्रामीण व पिछड़े वर्ग के युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है।
आकर्षक पुरस्कार और सुविधाएं
टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा। प्रत्येक मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ के साथ मेडल और वाटर शेकर दिए जाएंगे। विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, फील्डर, विकेटकीपर और ऑलराउंडर को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए मैच बॉल, मिनरल वाटर और जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


