Hardik Patel CD row: Another video surfaces-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार्दिक का एक और वीडियो आया सामने, बचाव में उतरे दलित नेता जिग्नेश

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 नवम्बर 2017 5:28 PM (IST)
हार्दिक का एक और वीडियो आया सामने, बचाव में उतरे दलित नेता जिग्नेश
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल विवादों में घिरते जा रहे है। हार्दिक पटेल की सीडी सामने आने के बाद अब एक और कथित विडियो सामने आया है। यह विडियो इस साल 22 मई का बताया जा रहा है। ताजा विडियो में हार्दिक पटेल अपने कई अन्य साथियों और एक महिला साथी के साथ दिख रहे हैं। हार्दिक का ताजा वीडियो सामने आने के बाद दलित नेता जिग्नेश मेवानी बचाव में उतर आए है। मेवानी ने कहा कि प्रिय हार्दिक पटेल, आप चिंता नहीं करें। मैं आपके साथ हूं और सेक्स मौलिक अधिकार है। किसी को भी आपकी प्राइवेसी में दखल देने का हक नहीं है। उधर, विडियो जारी करने का आरोप झेल रहे उनके ही पूर्व साथी अश्विन सांकड़सरिया ने कहा, इसमें मेरा या फिर बीजेपी का कोई हाथ नहीं है। यह उन लोगों की ओर से किया जा रहा है, जो कांग्रेस में विधानसभा टिकट वितरण को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा, हार्दिक पटेल की पूरी टीम गालीगलौज का काम करती है। उन्होंने कहा कि मैंने हार्दिक को 4 दिन का समय दिया है कि वह साबित करें कि यह सीडी गलत है या सही है। इस सीडी की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने 182 सीटों पर हार्दिक के दखल की बात कही है, ऐसे में इससे नाराज लोग ही इस तरह की सीडी जारी कर रहे हैं। पहले वीडियो पर हार्दिक ने दी थी ये सफाई

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement