Hardcore criminal Rish Khan arrested for snatching womens chains-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं की चेन स्नैचिंग करने वाला हार्डकोर अपराधी रहीष खान गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 3:48 PM (IST)
महिलाओं की चेन स्नैचिंग करने वाला हार्डकोर अपराधी रहीष खान गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हार्डकोर अपराधी रहीष खान को गिरफ्तार कर लिया है। रहीष खान महिलाओं के गले से चैन तोड़ने की घटनाओं में लिप्त रहा है और जयपुर शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार आईपीसी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह के निर्देशन में थाना सिंधीकैम्प पर विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक श्याम सुंदर शर्मा ने किया। गठित टीम ने अथक प्रयास और गुप्त सूचनाओं के आधार पर रहीष खान को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रहीष खान जयपुर के जालुपुरा इलाके का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, रहीष खान महिलाओं के गले से चैन तोड़ने के मामलों में कुख्यात है और जयपुर शहर में इसकी गतिविधियों ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से हालिया वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
जयपुर पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में महिलाओं के खिलाफ हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि जयपुर शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement