hanumangarh news : Roadways bus and pick-up collision, one death, seven injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोडवेज बस-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 8:56 PM (IST)
रोडवेज बस-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल
हनुमानगढ़। नोहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भगवान से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित टोल नाका के पास गुरुवार सुबह घने कोहरे में हुए सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सातचोटिल हो गए। हादसा रोडवेज बस व पिकअप के मध्य हुआ। हादसे में गंभीर दो घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक प्रभात (26) पुत्र पवन अग्रवाल निवासी थालडक़ा मदन (50) पुत्र चिरंजीलाल अग्रवाल व राजकुमार (42) पुत्र रामलाल लुहार के साथ पिकअप लेकर नोहर की तरफ जा रहा था। सुबह करीब सवा नौ बजे गांव भगवान के पास टोल नाका पार कर करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे तो सामने से नोहर से आ रही हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो की बस से पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए तथा ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। हादसे में पिकअप चालक प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार मदन व राजकुमार घायल हो गए। इसके अलावा बस चालक महावीर (32) पुत्र रामपाल जाट निवासी उत्तरादाबास (भादरा) सहित बस में सवार पांच यात्रियों के चोटें आईं। घायलों में से कुछ को नोहर व कुछ को रावतसर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। नोहर अस्पताल में भर्ती बस चालक महावीर व पिकअप सवार मदन अग्रवाल की हालत नाजुक होने पर दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया। इसके अलावा बस सवार यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। नोहर पुलिस ने प्रभात का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement