श्रीनगर। हंदवाड़ा में हुए आतंकी हमले के सबूत जुटाने शुक्रवार के एनआईए के अधिकारी श्रीनगर पहुंचेंगे। एनआईए की ये टीम हंदवाड़ा में आतंकी हमले की जगह जाकर हमले की साजिश के सबूत जुटाएगी। सूत्रों के मुताबिक एनआईए के अधिकारी शुक्रवार को दिल्ली से यहां पहुंचेंगे। इस टीम में 10 से 12 अधिकारियों के आने की संभावना जताई जा रही है। एनआईए के अधिकारी मौके पर जाकर आतंकियों से बरामद सामानों की पड़ताल करेंगे। एनआईए आतंकियों के ब्लड सैंपल और डीएनए के नमूने भी ले सकती है, जिससे इनकी पहचान का पता किया जा सके।