handed over memorandum to Union Home Minister and Chief Minister -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ने केन्द्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को बताईं समस्याएं

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 11:09 PM (IST)
विधायक ने केन्द्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को बताईं समस्याएं
जैसलमेर। विधायक छोटूसिंह भाटी ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि सीमावर्ती जैसलमेर जिला विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल वाला इलाका है। पाकिस्तान से लगती लंबी सीमा होने से सुरक्षा की दृष्टि से यहां कई समस्याएं हैं। उन्होंने ज्ञापन में सीमा क्षेत्र में बसे भूतपूर्व सैनिकों एवं जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों को हथियार लाइसेंस दिलाने, युद्ध की स्थिति में जिले के सभी पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती गांवों में तैनात करने, सीमावर्ती क्षेत्रों में पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा हटाई गई सीआईडी व अन्य इंटेलीजेंस चौकियों को पुन: स्थापित करने, गैर आबाद गांवों में नए बसने वाले लोगों की जांच कराने सहित अन्य मांगें की हैं। मुख्यमंत्री को भी कराया अवगत
विधायक ने मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से मिलकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा है कि जैसलमेर जिले में लंबे समय से पेयजल से वंचित (फलोराइडयुक्त अथवा खारा पानी पी रहे) गांवों में मीठा नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एसएमजी नहर की 245 आरडी से बनी पेयजल परियोजना रामगढ़ सोनू मोकला पूनमनगर खुईयाला परियोजना के लिए राज्य सरकार को भेजे 29.87 करोड़ के प्रस्ताव को शीघ्र मंजूर कराने की मांग की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement