Advertisement
हमीरपुर की 95 फ़ीसदी योजनाएं ठप, पलाही योजना में घुसा पानी, विधायक जुटे नुक्सान का आंकलन करने

हमीरपुर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को पानी की आपूर्ति कहीं भी नहीं हो पाई अलबत्ता मेडिकल कॉलेज परिसर में हथली खड्ड योजना से पानी की कुछ आपूर्ति संभव हो पाई है।
जिस कारण हमीरपुर में भारी बारिश के बीच अब अगले कुछ दिनों में पानी की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ेगी।
व्यास नदी के पलाही से होती है सप्लाई
हमीरपुर शहर और आसपास के बड़े क्षेत्र में सुजानपुर के पास ब्यास नदी के किनारे पलाही नामक स्थान पर तैयार की गई योजना से हमीरपुर की पेयजल योजना से ही पानी उपलब्ध कर जाता है।
दो-तीन दिन लग सकते हैं बहाल होने में
जल शक्ति विभाग के हमीरपुर क्षेत्र एसडीओ सुखदेव का कहना है कि मौसम थोड़ा क्लियर हो जाए, तो राइजिंग मेन की लीकेज झांसी जाएगी। कहां-कहां डैमेज हुआ है। व्यास नदी का जलस्तर थोड़ा कम हो जाए तो पंप हाउस चलाया जाएगा। फिलहाल लोग कम से कम 2 दिन और इंतजार करें पानी की सप्लाई सुचारू रूप से बाहर होने के लिए। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पानी की आपूर्ति पास की पुरानी स्कीम से मुहैया करवाई जाएगी। हालांकि वहां भी गंदे पानी की वजह से समस्या है। लेकिन जितना पानी फिल्टर हो पाएगा, उसे उठाकर सप्लाई में डाला जाएगा। उनका कहना है कि हमीरपुर डिवीजन की ज्यादातर योजनाएं प्रभावित हुई हैं। अभी इस बारे में मुकम्मल तौर पर जानकारी कटी की जा रही है।
विधायक जुटे आंकलन में
जिला में बड़सर सुजानपुर भोरंज हमीरपुर के तमाम विधायक भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई और इसके अंकल में जुट गए हैं वह गांव के दौरे कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में ही मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


