फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में बीती रात करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए का माल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने खासकर उन दुकानों को निशाना बनाया। जो शादियों से संबंधित सामान बेचा करते थे। एक ही बाजार की आधा दर्जन दुकानों में एक साथ हुई करीब बीस लाख चोरी के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर चोरी की सूचना के बाद कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला भी कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने मामले में चिंता जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही सिंगला ने केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी को इसका कारण बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद जहां काम धंधे बंद है। वहीं अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं और वे अपराध करते हुए सीधे सामान को पार कर रहे हैं। उन्होंने आने वाले समय में नोटबंदी का बड़ा नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलने की बात कही।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए