Hajayatra passengers seeking applications from-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हजयात्रा पर जाने वालों यात्रियों से आवेदन मांगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 मई 2018 4:32 PM (IST)
हजयात्रा पर जाने वालों यात्रियों से आवेदन मांगे
चंडीगढ़। हरियाणा हज कमेटी ने हज यात्रा 2018 पर जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को उनकी रिहायश श्रेणी के अनुसार अपेक्षित शुल्क 23 मई, 2018 तक जमा करवाने को कहा है। राज्य हज कमेटी, हरियाणा के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन कैटेगरी के लिए 2,51,950 रुपये प्रतिव्यक्ति तथा अजीजिया कैटेगरी के लिए 2,17,800 रुपये प्रति व्यक्ति जमा करवाने होंगे। उन्होंने स्पष्टï किया कि चयनित हज यात्री 81000 रुपये की राशि पहले ही जमा करवा चुके है इसलिए ग्रीन कैटेगरी में रिहायश पाने वाले हज यात्रियों को अन्तिम किश्त के रूप में 1,70,950 रुपये तथा अजीजिया कैटेगरी में रिहायश पाने वाले हज यात्रियों को 1,36,800 रुपये जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी हाजी ने हज कमेटी के माध्यम से कुर्बानी करवाने बारे विकल्प दिया है तो उसे 8,000 रुपये की अतिरिक्त राशि जमा करवानी होगी। हज, 2018 के लिए दो वर्ष से कम आयु के बच्चों का किराया 11200 रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को हज कमेटी, भारत, मुम्बई के एसबीआई खाता नम्बर 32175020010 या यूनियन बैंक के खाता नम्बर 3187020-10406009 में 23 मई, 2018 तक यह राशि जमा करवानी होगी। यह राशि वैबसाइट- www.hajcommittee.gov.in पर आनलाइन भी जमा करवाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement