यमुनानगर। गीता जयंती और भगवान वाल्मीकि जयंती की तरह इस बार हरियाणा सरकार 350वें गुरू गोबिंद सिंह के जन्मदिवस को भी धूमधाम से मनाएगी। हरियाणा सरकार की ओर से सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क हर जिले में जाकर लोगों को इस 350वें गुरू गोबिंद सिंह के जन्मदिन पर करनाल आने का न्यौता दे रहे हैं। हालाकि इस उपलक्ष्य में हरियाणा के पांच जिलांे में नगर कीर्तन भी निकाले जाएंगे। जोकि पूरे हरियाणा से होते हुए करनाल पहुंचेंगे। हरियाणा सरकार इन दिनों हर धर्म को लेकर काफी गंभीर है और ऐसे में यहां पहले भगवान वाल्मीकि जयंती और फिर गीता जयंती को लेकर बड़ी धूमधाम से इन्हें मना रही है। वहीं ऐसे में अब सिखों को लेकर भी सरकार 350वें गुरू गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन को एक जनवरी को करनाल में धूमधाम से मनाने की बात कह रही है। इस मौके पर हरियाणा सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। बख्शीश सिंह ने कार्यक्रम को लेकर जिलास्तर पर कमेटियां भी गठित कर दी है। जिससे प्रदेश भर के सिख समुदाय के लोग करनाल पहुंच सकें।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...