Guru Arjun Dev anchored on the martyrs day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरू अर्जुनदेव के शहीद दिवस पर लंगर लगाए, शरबत की छबीले लगाई

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मई 2017 8:41 PM (IST)
गुरू अर्जुनदेव के शहीद दिवस पर लंगर लगाए, शरबत की छबीले लगाई
करनाल। श्री गुरु अर्जुन देव जी का 411 शहीदी दिवस पर करनाल में जगह जगह पानी की छबीले व गुरु के लंगर लगाए गए, सांसद अश्वनी चोपड़ा करनाल के गुरद्वारे डेरा कार सेवा में पहुंचे, गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे शीश नवाया। मानव धर्म की खातिर कुर्बान हुए गुरु पांचवे पातशाह गुरु अर्जुन देव जी को आज पूरी दुनिया याद कर रही है। करनाल के डेरा कार सेवा में 411 शहीदी गुरु पूर्व को लेकर सिक्ख संगतों ने गुरबानी रस सरवन किया। करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा भी गुरद्वारे में हो रहे समागम पर पहुंचे सांसद और श्रदालुओ ने गुरुदुवारे में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के आगे शीश निवाकर गुरु अर्जुन देव जी से बक्शीशे मांगी। इस मोके पर गुरु का लंगर भी लगाया गया था संगतों ने बड़ी श्रदा से पगतो में बैठकर गुरु का लंगर छक्का और उस महान गुरु को याद किया । शहर भर में गुरु घर से जुडी संगतों ने ठंडे मीठे पानी की छबीले लगा कर लोगो को शरबत छकाया। इस चिलचिलाती गर्मी में लोगो ने ठंडा शरबत छक कर कुछ राहत महसूस की और गुरु को सच्चे दिल से याद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement