गुरुग्राम। दिल्ली गुरुग्राम जयपुर एक्सप्रेस वे पर चलने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने हाइवे पर पांच जगहों को ब्लैक स्पाॅट के रुप में चिन्हित किया है। कमेटी ने माना कि ट्रेफिक डिजायन की खामियों के चलते ये पोइंट ब्लैक स्पाॅट के रुप में बन गए। जिनमें इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला और सिद्धरावली चौराहे शामिल है। इस चौराहों पर पिछले तीन सालों में ही करीब पांच दर्जन की जान जा चुकी है और कई दर्जन लोग गंभीर घायल भी हुए। वहीं बात करें हरियाणा की तो प्रदेश में दर्जनों ब्लैक स्पाॅट चिन्हित किए गए हैं। जहां हुए हादसों में सैंकड़ों लोगों की जान अकेले पिछले तीन साल में ही हो चुकी है।