Gun manufacturing factory busted in Ghaziabad, one arrested, many equipment seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद में तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, कई उपकरण जब्त

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 10:03 PM (IST)
गाजियाबाद में तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, कई उपकरण जब्त
गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित/अर्ध निर्मित तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर राजू को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि राजू अपने साथी शुहैब के साथ मिलकर फैक्ट्री चलाता है।
यह फैक्ट्री शुहैब की है, जो अवैध शस्त्र बनाने के लिए सारा सामान मुजफ्फरनगर और अन्य जगह से उपलब्ध करवाता है।
पुलिस शुहैब की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement