अहमदाबाद। गुजरात में कच्छ के खावड़ा में अहमदाबाद एटीएस ने आईएसआई के दो
संदिग्ध एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए संदिग्धों के नाम अलाना समा
और शकूर सुमरा बताया गया है। इस गिरफ्तारी से एक बड़ा खुलासा सामने आया
है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इन्हें
फांसने के लिए हनीट्रैप बिछाया था। दोनों को एक पाकिस्तानी महिला के जरिए
हनीट्रैप में फंसाया गया। इसके बाद ये दोनों ड्रोन और फोन के जरिए खुफिया
जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे।
दोनों कथित जासूसों को पड़ोसी देश की
सीमा से सटे कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम
जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘एटीएस को कच्छ के खावड़ा गांव के दो
निवासियों पर पाकिस्तान के आईएसआई के जासूस के तौर पर काम करने का संदेह था
और उन पर पिछले एक वर्ष से करीबी निगाह रखी जा रही थी।’ उन्हें बुधवार रात
उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इनके पास 7 खुफिया दस्तावेज मिले हैं। एक
पाकिस्तानी सिम कार्ड और मोबाइल भी बरामद कियागया है। भारत और पाकिस्तान के
मध्य बढ़ते तनाव के बीच यह गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,
इनके बारे में तब पता चला जब इनके कॉल को इंटरसेप्ट किया गया। ये लोग
पाकिस्तानी अफसरों को आर्मी के मूवमेंट की जानकारी दे रहे थे।
पहले भी सामने आया है हनी ट्रैप का मामला