Advertisement
गुजरात : पीएम सूर्यघर योजना से रूफटॉप सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, राज्य सरकार भी दे रही अतिरिक्त सब्सिडी

लाभार्थी शीतल मेहता ने कहा कि बिजली बिल में हमें बहुत राहत मिली है। पहले 2 से 3 हजार रुपए का बिल आता था, जो अभी शून्य हो गया है और सोलर सिस्टम के लिए मुझे 78 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली है। 22 अक्टूबर 2026 से केंद्र सरकार के साथ-साथ गुजरात सरकार भी हमें सब्सिडी देती है, तो मैं हर नागरिक से अपील करती हूं कि आप भी इस सोलर सिस्टम का लाभ लें।
गुजरात सरकार के फैसले के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 या उसके बाद लगाए गए 2.18 किलोवाट पीक तक की क्षमता वाले रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए सामान्य श्रेणी के आवासीय उपभोक्ताओं को मानक लागत का 10 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवारों को केवल 5 प्रतिशत योगदान देना होगा, जबकि बाकी लागत राज्य सरकार वहन करेगी। सब्सिडी की राशि डीबीटी के जरिए उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
आई. जी. कटारा (एडिशनल चीफ इंजीनियर, जीयूवीएनएल मेहसाणा) ने कहा कि यह सब्सिडी 2.18 किलोवाट तक ही मान्य रहेगी। 2.18 किलोवाट की क्षमता वाले आवेदक इंस्टॉलेशन की तारीख से 3 साल तक किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे। इस शर्त पर ही यह सब्सिडी दी जा रही है। आवेदक से आवेदन करते समय इसकी अंडरटेकिंग ली जाती है।
इस प्रावधान के तहत लाभार्थियों को तीन वर्षों तक अतिरिक्त रूफटॉप सोलर क्षमता बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, यदि किसी के घर पर पहले से 2.18 किलोवाट पीक से कम क्षमता का सोलर सिस्टम लगा है, तो कुल क्षमता 2.18 किलोवाट पीक की सीमा के भीतर रखते हुए आगे का लाभ लिया जा सकता है। सरकार के इस कदम से खास तौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ होगा, साथ ही राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


